फतेहपुर । धाता में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 70 दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया ।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि विकास खंड धाता में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 70 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस शिविर में 18 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए ।
तत्क्रम में यह भी अवगत कराना है कि विभाग द्वारा कल 20 दिसम्बर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हथगाम में शिविर/ कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है । इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके । साथ ही इस शिविर में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा ।
