फतेहपुर । आज सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के पंचम दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक मनाया जाना है पखवाड़े के पंचम दिवस आज लखनऊ बाईपास चौराहे पर बस/ट्रक/ऑटो/ई-रिक्शा तथा टैम्पों टैक्सी चालकों एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उपस्थित पदाधिकारियों एवं चालकों एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा विषय के बारे में विस्तार से बताया गया । सड़क दुर्घटना के कारण एवं उनके निवारण के उपाय के संबंध में चर्चा की गयी । सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में प्रचार-प्रसार कर पम्पलेट वितरण किया गया ।
