कानपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण प्रांरभ हुआ । यहां डायट के सभागर में पहुंचे मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ।
डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने प्रशिक्षुओं को आवश्यकता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी । डायट प्रवक्ता विवेक सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिदिन प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा । इसके बाद उन्होंने खेल एवं योग को स्वास्थ्य से जोड़कर उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है । चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है । यहां प्रथम दिवस पर प्रथम सत्र में मोटिवेशनल सेशन को एस आर जी राजेश यादव द्वारा संबोधित किया गया । शुभी भाटिया एआरपी से निपुण हेतु रणनीतिया एवं टूल्स के विषय में आए हुए शिक्षकों के साथ साझा किया ।
सत्र के उपरान्त “विज्ञान के ज्ञान” से एआरपी जितेंद्र वाजपेयी एवं एआरडी शिक्षा ऋषा सक्सेना ने प्रयोगों द्वारा करके दिखाया । द्वितीय दिवस में कौशल विकास” को ज्ञान से जोड़ते हुए अपने शिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु एसआरपी हरि सिंह ने विस्तृत चर्चा एवं समाधम बढाए ।
डायट प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह ने “नेतृत्व क्षमता के विकास” पर प्रकाश डाला ।
तृतीय दिवस पर डायट प्रवक्ता साधना सिंह द्वारा तनाव प्रबन्धन पर डायट प्रवक्ता निधि कटियार एवं शिक्षक एवं विद्यार्थी का आत्मीय सम्बन्धों पर विस्तृत चर्चा की गई । डायट प्रवक्ता अरुण विक्रम सिंह द्वारा आकलन एवं व्यवसायिक क्षमता का विकास” पर ज्ञान संवर्धन किया गया । प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया । इस मौके पर सभी सम्मानित गणमान्य लोग रहे ।
