कानपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नर्वल कानपुर नगर में तीन दिवसीय असेसमेन्ट टूल निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण का शुभारम्भ डायट प्राचार्य राजेश वर्मा द्वारा किया गया । प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षको ने प्रतिभाग किया ।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में डायट प्रवक्ता अजीजुर्रहमान ने असेसमेन्ट एवं उसकी तकनीकियों पर चर्चा की । प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में असिसटेन्ट प्रोफेसर गौरव सिंह द्वारा मापन आकलन और मूल्यांकन में अन्तर तथा असेसमेन्ट टूल्स निर्माण पर शिक्षकों को उदाहरण देकर सहज और रोचक तरीके से समझाया ।
प्रवक्ता अज़ीजुर्रहमान ने मापन की स्पष्ट समझ विकसित की तथा प्रश्न निर्माण में ब्लू प्रिंट की अवधारण की समझ विकसित की । एआरपी शुभी भाटिया द्वारा आकलन के प्रकार तथा आईटी टूल्स के माध्यम से आकलन के बारे में बताया ।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में शिक्षकों को प्रवक्ता दीपू देवी व प्रवक्ता अनूप कुमार द्वारा भाषायी टूल्स निर्माण एवं सामाजिक विज्ञान विषय के टूल्स निर्माण का प्रायोगिक कार्य कराया गया । जिनका उपयोग शिक्षक अपने विद्यालयों में छात्रो के आकलन हेतु करेंगें । अन्त में शिक्षकों द्वारा बनाये गये टूल्स का प्रस्तुतीकरण प्रवक्ता दीपिका पाठक द्वारा कराया गया तथा शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये ।
प्रशिक्षण में एसआरजी राजेश यादव,डीसी प्रशिक्षण प्रबोध सिंह एवं डीसी सामुदायिक एवं सहभागिता अनिरूद्ध सिंह के विचारो से भी शिक्षक लाभन्वित हुए ।
