फतेहपुर । हो रही कडाके की सर्दी को देखते हुए जनपद के प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों के खुलने व बंद होने के समय में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बदलाव किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने बताया की शीत लहर व ठंढ के चलते बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है । अब कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यालय सुबह 10 खुलेंगे और 3 बजे बंद होंगे । इस आशय के निर्देश जनपद के सभी विद्यालयों को निर्गत किए गए हैं ।
