फतेहपुर । कांग्रेस संघर्ष, सेवा ,त्याग और सत्य का इतिहास है ।
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जनपद फतेहपुर के त्रिलोकीपुर मेे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष/ पी सी सी सदस्य मिस्बाह उल हक़,युवा नेताशिवाकांत तिवारी ए आईं सीसी सदस्य,संदीप साहू ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
गोष्ठी के स्वागत अध्याचता डॉ० जय प्रकाश कोरी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और अन्य गणमान्य नागरिक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदित अवस्थी ,नवनीत तिवारी, आशिक अली,समद अजीज,शमशाद अहमद एडवोकेट,नफीस अहमद शकील अहमद, आलोक कुमार,अशोक कुमार दुबे, एडवोकेट जिला सचिव ओबीसी कांग्रेस,जितेंद्र कुमार,गोष्ठी के आयोजक अब्दुल हफीज का स्वागत किया ।
ओबीसी कांग्रेस के ज़िला चेयरमैन संदीप साहू ने विचार गोष्ठी में कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की ही बदौलत भारत विभिन्न समाजी वर्गों के बीच एक दूसरे के साथ अंतर्मन से जुड़ा हुआ है । एकता भाईचारा ही देश की संपत्ति है । इसी आधार पर सामाजिक न्याय की उम्मीद भी रखी गई है ।
गोष्ठी में युवा नेता शिवा कांत तिवारी ने कहा कि आज वही समय आ गया है । जब युवाओं को समझना होगा कि भारत देश की जनता जिस अन्याय,बेरोजगारी,मंहगाई सामाजिक सरोकार के साथ
असमानता से दूर कर उसे धर्म जाति की चाशनी में डूबो कर मुख्य धारा से अलग कर अलगाव की ओर ले जाया जा रहा उससे समाज मेे विसंगतियां पनप रही है । कांग्रेस पार्टी का विरोध इन्हीं बिंदुओं पर उसकी स्थापना के समय में भी था और देश को नई दिशा देने का काम कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन तमाम अनगिनत साथियों ने बलिदान प्रेम सद्भाव के साथ खड़े होकर दिया । आह्वाहन किया कि कांग्रेस पार्टी के इतिहास को भूल नहीं सकते राहुल गांधी जी की आवाज़ पर देश करवट ले रहा है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाह उल हक़ ने कहा कि यह सच है कि एक अंग्रेज़ ए ओ ह्यूम की कोशिश ने ब्रिटिश साम्राज्य के होते हुए भी सामाजिक असमानता और राजनेतिक अधिकार से वंचित समुदायों की स्थिति को देखते हुए एक मंच पर लोगों को एकत्र कर एक संगठन संघर्ष, सेवा और त्याग के लिए बनाया जिसे कांग्रेस का नाम दिया गया और पहले कांग्रेस के अध्यच्छ के रूप में डब्लयू सी बनर्जी को चुना गया और यहीं से ब्रिटिश साम्राज्य के विरूद्ध एक जनांदोलन प्रारम्भ हुआ जिसकी परिणीति तमाम संघर्षों,बलिदान के साथ भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुईं और आज का भारत विकासशील कि श्रेणी मेे आने को आतुर है ।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल हफीज ने संविधान की मूल प्रस्तावना को पढ़कर सभी उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया ।
आशिक अली ने सभी उपस्थित सम्मानित साथियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी के सभी मंच साझा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत नेतृत्व बनाने में सभी का सहयोग मिलेगा ।
