बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रथम लक्ष्य – एसडीएम
महत्वपूर्ण तथ्य –
✓ चल रही शीतलहर से कड़कड़ती सर्दी से राहत देने के लिए एसडीएम ने कर्मचारियों को जगह जगह अलाव जलाने के दिए निर्देश
✓ एसडीएम ने लोगों से की अपील- भयंकर कोहरे को देखते हुए बाइक सवार,कार सवार अपना ख्याल रखे, गाड़ी धीरे चलाने का प्रयास करें और सुरक्षित रहे ।
बिन्दकी/फतेहपुर । शासन की मंशा के अनुरूप व जिलाधिकारी के निर्देशन में शीतलहर के मद्देनजर उपजिलाधिकारी बिन्दकी की मुस्तैदी के चलते आम जन मानस, नागरिकों को ठंड से राहत मिलती देखा गया । लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए उप जिलाधिकारी अनिल कुमार यादव धरातल पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं । नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ब्लॉक के अधिकारी, समस्त नायब तहसीलदार, कानूनगो,लेखपालों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नगर के चौराहों, रैन बसेरा के बाहर, सभी गांवों, कस्बे और भी जो चिन्हित जगहों के अलावा जहां लग रहा है कि यहां अलाव की जरूरत है । वहां पर अलाव की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं । किसी भी तरह से कोई अव्यवस्था नही होनी चाहिए ।
उपजिलाधिकारी #Bindki की तत्परता,कर्मचारी क्षेत्र मे,
जगह-2 जलवाए जा रहे अलाव
बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रथम लक्ष्य –SDM
चल रही शीतलहर से राहत देने के लिए एसडीएम ने कर्मचारियों को जगह-2 अलाव जलाने के दिए निर्देश@PMOIndia @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @dmfatehpur #PassedAway @FT pic.twitter.com/hEJ6YsaUpF— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) December 28, 2023
उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि शीत लहर से हो रही कडाके की सर्दी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों व नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को जगह जगह अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में पात्र लोगों को गांव गांव व नगर क्षेत्र में कम्बल वितरण किया जा रहा है । उन्होंने कहा हैं अलाव जलवाने मे लापरवाही बरतने वालों पर कडी कार्यवाही की जाएगी ।


इस संबंध में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने लोगों से अपील की है कि वर्तमान में राज्य के बड़े हिस्से में कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है । हर कोई स्वेटर ,जैकेट, बूट और दूसरे चीजों से सर्दी से बचने बंदोबस्त कर रहा है । इसी बीच थोड़ा ठहर कर उन लोगों के लिए भी सोचना चाहिए । जिनके पास सर्दी से बचने के लिए कुछ भी नहीं है । ऐसे में स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं आदि से गरीब और निसहाय लोगों को इस कंपकंपा देने वाली सर्दी से राहत देने गर्म कपड़े और कंबल आदि का सहयोग देने की अपील की है ।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट है । शीतलहर चल रही है, जिससे लोग परेशान हैं ।









