कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के बैजाखेड़ा गांव के बाहर बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया । परिजनों ने हत्या कर शव को बगीचे में फेंके जाने की आशंका जताई है । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए है । पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है । इसके बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।
वहीं घटना की तहरीर मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ दिया है । वही घटनाक्रम के अनुसार महाराजपुर के बैजाखेड़ा निवासी श्री पाल का गांव के ही सियाराम से विवाद काफी समय से चल रहा था । विवाद के पीछे श्रीपाल के परिवार की रामरानी है । पति की मौत के बाद से वह गांव में रह रही थी । जिसके अवैध संबंध सियाराम से थे । इन्ही अवैध संबंधो का विरोध श्रीपाल करता था । जिससे नाराज सियाराम अपने बेटे जितेंद्र, विजय कुमार व रामरानी के साथ मिलकर रामादेवी से सब्जी बेचकर वापस लौट रहे श्रीपाल को घेरकर पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया तथा शव को वहां से उठा कर बगीचे में झाड़ियों के बीच छिपा दिया ।
इधर,जब श्री पाल घर नही पहुंचा तो उसकी खोजबीन चालू हुई और परिजन उसके शव को खोजते रहे जो देर शाम को बगीचे से बरामद हुआ है जिसके बाद मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है । वहीं, आरोपित सियाराम का एक पुत्र महेन्द्र सिपाही के पद पर है । पुलिस जांच कर रही है कि उसका घटना में योगदान तो नहीं है ।
वही डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है । मृतक के परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है ।
