बिन्दकी/फतेहपुर । गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिंदकी में “स्वामी विवेकानंद जी” की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश निरीक्षक कानपुर प्रांत आत्मानंद उपस्थित रहे । वंदना पश्चात आत्मानंद एवं प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया ।
कार्यक्रम में आचार्य अमित ने विवेकानंद जी के ध्येय वाक्य “उतिष्ठत जागृत प्राप्य वरान्निबोधत” के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं को स्वामी जी के इस वाक्य से प्रेरणा लेकर तब तक परिश्रम मे लगे रहना चाहिए जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो ।
प्रधानाचार्य बलराम ने शिकागो,कुत्ते की घटना तथा लक्ष्य भेजने के प्रसंग सुन कर भैया बहनों को प्रेरित किया । अपने उद्बोधन में आत्मानंद ने रामकृष्ण परमहंस तथा बालक नरेंद्र के जीवन की घटनाओं से अवगत कराया गुरु और शिष्य के संबंध के रूप में राम कृष्ण परमहंस और विवेकानंद के संसमरण सुनाएँ ।
रामकृष्ण ने स्वामी विवेकानंद को समाज को जागृत करने का कार्य सौंपा । साथ ही उन्होंने कमजोर पिछड़े वर्ग की सहायता करने के लिए सभी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया । साथ ही आज पुरातन छात्र परिषद की बैठक हुई । जिसमे प्रतीक शुक्ला,सौरभ गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा,आशीष,कुलदीप साहू तथा अन्य उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक आत्मानंद,प्रधानाचार्य बलराम सिंह , व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र,कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीकांत,प्रशांत,अमित तथा सभी अध्यापक- अध्यापिका, छात्र छात्राए कर्मचारी उपस्थित रहे ।
