बिन्दकी/ फतेहपुर । बिन्दकी नगर में पिछले चार दिनों से लापता रिक्शा चालक का शव नगर के ललौली चौराहे के समीप एक नाले में उतराता देखा गया तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बिन्दकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही निवासी संतोष कुमार उम्र लगभग 40 वर्ष रिक्शा चालक था । वह सोमवार के दिन करीब 3:00 बजे से लापता हो गया था । परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन रिक्शा चालक का कोई पता नहीं चला तो दूसरे दिन मंगलवार को रिक्शा चालक की पत्नी रेखा देवी ने पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट बिंदकी कोतवाली में दर्ज कराई थी । पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी लेकिन रिक्शा चालक का कोई पता नहीं चला । रिक्शा चालक के लापता होने के चौथे दिन बाद रिक्शा चालक का शव क् क्षेत्रीय लोगों ने बिन्दकी कस्बे के अंबेडकर चौराहे (ललौली चौराहे) के समीप नाले में उतराता देखा मौके पर भारी भीड़ लग गई ।
सूचना मिलने पर बिन्दकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । बिंदकी थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है । आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
