आखिकार WD पहाडों पर पहुँच चुका है । WD से प्रेरित परिसंचरण क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है । इस दोनो सिस्टम के बीच एक ट्रफ बनी हुई है । जो धीरे धीरे बॉर्डर वाले इलाकों के नज़दीक आ चुकी है ।
बरसाती बादल अभी बॉर्डर से थोड़ा दूर है । लेकिन अभी जम्मू, कठुआ, पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर और सीमावर्ती जैसलमेर में बूंदाबांदी/हल्की बारिश चालू हो चुकी है ।
जैसे जैसे बादल आगे बढ़ते जाएंगे, बरसात बॉर्डर वाले जिलो को कवर करती रहेगी । कल सुबह तक बारिश अंदरूनी पंजाब, उत्तर राजस्थान व हरियाणा के इलाकों तक पहुँच जाएगी ।
पश्चिमी राजस्थान जैसे बाड़मेर, जैसलमेर,जोधपुर,फलोदी, बीकानेर, अनूपगढ़, नागौर, सीकर, जयपुर, अलवर आदि में बारिश सिर्फ बूंदाबांदी के रूप में रहेगी । लेकिन श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं आदि में हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है । कुछ जगह तेज़ बौछारे भी गिर सकती है ।
आज रात से कल सुबह तक पंजाब के अधिकतर इलाको में हल्की से मध्यम बारिश बिखरे तौर पर होगी । पूर्वी पंजाब यानी हिमाचल से लगते जिलो पठानकोट, गुरुदासपुर
