कानपुर । सरसौल ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया । यहां 107 जोड़ों का पंजीकरण किया गया । जिसमें सरसौल ब्लाक से 57 जोड़ें व भीतरगांव ब्लाक से 50 जोड़ें शामिल हुए ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने पहुंचकर सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कहा कि गरीब परिवार की बेटियों की शादी में अब कोई समस्या नहीं है । गरीब बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी सरकार ने ले रखी है । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों से मिल कर उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें ।
प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बुधवार को 107 गरीब घर की बेटियों के हाथ पीले होने के साथ जीवनसाथी मिल गया । यहां छह मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया । सभी जोड़ों को उपहार के रूप में गृहस्थी का समान देकर हंसी-खुशी विदा किया गया । सभी वर-वधू का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया । वहीं मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया गया । सामूहिक विवाह समारोह में द्वारचार और जयमाल को रस्मों के बाद पंडाल में बैठे सभी जोड़ों का एक साथ विवाह कराया गया । सभी के लिए अलग-अलग वेदी की व्यवस्था की गई थी । मन्त्रोच्चारण के बीच दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिया और वैवाहिक जीवन के सात वचन निभाने का वादा किया । यहां वर-वधू के परिवार के लोग मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरसौल ब्लॉक प्रमुख विजय रत्ना सिंह तोमर निशांत राय खंड विकास अधिकारी, सोनम सिंह एडीओ समाज कल्याण,पुनीत मिश्रा सचिव,विनय मिश्रा जिला मंत्री भाजपा, रोहित सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ सरसौल ब्लाक, रामकुमार ग्राम प्रधान सरसौल,रज्जन शुक्ला,प्रदीप शिवहरे, कमलेश द्विवेदी, चुक्कू सिंह, नकुल सिंह,सोमेंद्र प्रताप सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह,विवेक द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
