– राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 69439 वादो का निस्तारण कर 3,39,73,495 रुपये का वसूला गया अर्थदंड
फतेहपुर । राष्ट्रीय लोक अदालत का आज आयोजन कर कुल 69,439 वादों का निस्तारण कर 3,39,73,495 रुपये का अर्थदण्ड वसूला गया ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर एवं समस्त तहसीलो में किया गया । राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जौहरी (प्रशासनिक न्यायाधीश जनपद फतेहपुर) उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलो द्वारा विटनेश कक्ष दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया ।
न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जौहरी (प्रशासनिक न्यायाधीश फतेहपुर) उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा अपने आर्शीवचनों में सभी न्यायिक अधिकारियों को इस लोक अदालत में अधिकाधिक मामलो को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया एवं सभी न्यायिक अधिकारियो को यह भी कहा गया कि अधिकाधिक संख्या में वादो को सुलह समझौता केन्द्र में प्रेषित किया जाये । जिससे वादो का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में हो सके ।
जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अपने आर्शीवचनो में सभी न्यायिक अधिकारियों को इस लोक अदालत मे अधिकाधिक मामलो को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया एवं सभी न्यायिक अधिकारियो को यह भी कहा कि अधिकाधिक संख्या में वादो को सुलह समझौता केन्द्र में प्रेषित किया जाये जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में हो सके ।
जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, मो० अहमद खान, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालय परिसर का भ्रमण तथा न्यायामूर्ति द्वारा न्यायालय परिसर फतेहपुर का निरीक्षण किया गया ।
न्यायामूर्ति द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ताओ के साथ बैठक की ।
आज दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर,खागा न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय,बिन्दकी परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर, समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार,समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा द्वारा कुल 03 वाद का निस्तारण करते हुए 1500 रु० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया । अमित पाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के द्वारा 46 वैवाहिक वादों एवं 04 प्रीलिटिगेशन विवादो का निस्तारण किया गया एवं मंजुला सरकार, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा 13 वैवाहिक वादो एवं 02 प्रीलिटिगेशन विवादो का निस्तारण किया गया ।
धनेन्द्र प्रताप सिंह पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण द्वारा 119 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण करते हुए 74580533 रु० का प्रतिकर दिलाया गया ।
अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम द्वारा 04 वादो का निस्तारण करते हुये 2000/-रुपये दिलाया गया ।
मोहम्मद अहमद खान विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम, नोडल अधिकारी,राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया । विनोद कुमार चौरसिया, विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा 04 बाद का निस्तारण करते हुए 1500 रु० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अनिल कुमार VI अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो प्रथम द्वारा 10 वादो का निस्तारण करते 1500 रु० वसूल ‘कराया गया । विनय तिवारी,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ई०सी० कोर्ट द्वारा 150 वादों का निस्तारण करते हुये 323500/रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अविजीत भूषण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,एफ०टी०सी० प्रथम द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया ।
राम नरेश मौर्या,अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा 09 बादो का निस्तारण करते हुये 1769433/रु० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
राज बाबू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 5508 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुये 218048/रु० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
महेन्द्र कुमार पासवान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एम०पी० एम० एल०ए० कोर्ट न०-02 द्वारा 1120 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 388738/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अंकुर चित्रांशी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट न0-03 द्वारा 467 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 2480/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अनुपम कुशवाहा,सिविल जज/सी०डि०/एफ०टी०सी० द्वारा 975 वादो का निस्तारण करते हुए 10635589 रु० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अंकिता सिंह तृतीय सिविल जज जू०डि० द्वारा 16 सिविल वादों का निस्तारण किया गया ।
प्रत्यूश गुप्ता ग्राम न्यायालय जु०डि० बिन्दकी, द्वारा 3061 वादों का निस्तारण करते हुए 6656/- रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
भावना साहू अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट न०-01 द्वारा 1445 वादों का निस्तारण करते हुए 52612 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अरुण कुमार v सिविल जज (जू०डि) खागा,द्वारा 3546 वादों का निस्तारण करते हुए 1338599/- रू० जमा कराया गया । कमलेश कुमार श्रीवास्तव स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 10 वादो का निस्तारण करते हुये 1040050 / अर्थदण्ड के रुप में वसूल कराया गया ।
राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल राजस्व के 984 वादों का निस्तारण एवं चकबन्दी के 88 वादो का निस्तारण कराया गया । नगर पालिका परिषद द्वारा जलकर के 1801 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं 235070 रु० का शुल्क वसूला गया ।
जनपद के बैंकिंग संस्थानों द्वारा 1010 वादो का निस्तारण करते हुये 71298700 रूपये वसूल किया गया । विद्युत विभाग द्वारा 850 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 1002175/-रू० शुल्क शुल्क वसूला गया ।
श्रम विभाग द्वारा 344 वादों का निस्तारण करते हुये 11752413/ -रु० अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया एवं आय जाति निवास व अन्य प्रकार के वाद 44581 वादो का निस्तारण करते हुये 3007847 रु०/ अर्थदण्ड के रूप में वसूल कराया गया दूर संचार के 11 वादो का निस्तारण करते हुये 11368 रु0 / अर्थदण्ड के रुप में वसूल कराया गया ।
इस प्रकार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 69439 वादों का निस्तारण कर 33973495/रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया । जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण,अधिवक्ताओं,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,चीफ,लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम सिस्टम फतेहपुर एवम मीडियाकर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने एवम सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
