– कांशीराम कालोनी अस्ती के बच्चों को संस्कारों प्रति किया गया जागरूक
फतेहपुर । सेवा भारती कानपुर प्रांत जनपद फतेहपुर के तत्वाधान में सेवा बस्ती कांशीराम कालोनी अस्ति में सेवा भारती के संस्कार केंद्र का शुभारंभ हुआ संस्कार केंद्र में शिक्षा स्वास्थ्य संस्कार व स्वावलंबन के माध्यम से बच्चो वा उनके परिवारों के विकाश के लिए सार्थक प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर कांसीराम कालोनी सेवा बस्ती अस्ति के सैकड़ो बच्चो को शिक्षा एवं संस्कारों के प्रति जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर सेवा भारती प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, केंद्र प्रभारी इंजीनियर संजय श्रीवास्तव, महामंत्री ,विनीत श्रीवास्तव, विनोद सिंह चंदेल कोषाध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव ,महेंद्र परिहार,आचार्य राम नारायण, निखिल,रवि राजपूत सहित बस्ती के अन्य लोग मौजूद रहे ।
इस अवसर पर अरूण जी घुमंतु प्रांत प्रमुख का आशीर्वचन प्राप्त हुआ ।
