फ्तेहपुर । बकेवर थाना व विकास खण्ड देवमई के मुसाफा ग्राम में 41वें वर्ष हो रही विशाल रुद्र महायज्ञ एवं रासलीला भव्य आयोजन हो रहा है । यज्ञ में प्रतिदिन प्रसादी भंडारा चल रहा है । दूर दराज से लोगों को प्रसादी खिला छकाया जा रहा है । सोमवार को बटुकों का सामूहिक यगोपवीत संस्कार कराया जाएगा । मंदिर में भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक रोजाना कराया जा रहा है । दूर दूर से लोग बाबा,और लीला के दर्शन करने आ रहे हैं । संतो का आगमन हो चुका है । यज्ञाचार्य शिवाकांत शास्त्री और आचार्यो के साथ यजमान आशीष से पत्नी देवता पूजन के साथ यज्ञ में लगातार वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर रहे है । यज्ञ के छठे दिन (रविवार) को वृंदावन से पधारे रासलीला मंडली के मुखिया अनिल तिवारी के कलाकारों ने शनिवार रात्रि को भक्तवती मीराबाई की भक्तिमय लीला का मंचन किया ।

रविवार को 2 बजे से शाम 5:30 तक रावण प्रतिज्ञा का मंचन किया गया । सीता स्वयंवर होने के पश्चात रावण क्रोधित होकर ये प्रतिज्ञा करता है कि सीता तू मेरी न हो सकी तो फिर भी मैं तुझे लंका अवश्य दिखाऊंगा । मायूस होकर जनक स्वयंवर को समाप्त करने की बात करते है । जिस पर लक्ष्मण क्रोधित होकर शिव धनुष तोड़ने के आज्ञा मुनि विश्वामित्र से मांगते है । लेकिन विश्वामित्र राम को शिव धनुष तोड़ने को कहते है ।
श्रीराम शिव धनुष को तोड़ देते हैं । परशुराम को जब पता चलता है कि राम ने धनुष को तोड़ दिया तो क्रोधित होकर अपने फरसे से मारने की बात कहते हैं । लक्ष्मन व परशुराम के बीच तीखा संवाद होता है ।
इस दौरान राधे शुक्ला,अमित तिवारी,शुभम अवस्थी, आशीष मिश्रा, मनू,गौरव,संजय,प्रतीक,कृष्णा अवस्थी,प्रशांत,दीपक,प्रांजुल,अनुभव, आकाश आदि रहे ।
