Oplus_131072
Big Breaking News Update । देश में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है । मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 7 जून को यूपी,बिहार,दिल्ली समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी । आईएमडी ने किसानों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी है ।
कल का मौसम 7 जून 2026 । देश में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 7 जून को यूपी,बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं । इस आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष भी उखड़ सकते हैं ।
वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट है । कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती है । वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में भी आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हो सकता है ।
इसलिए लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की गई है । कुछ राज्यों में तो बड़े-बड़े ओले गिरने के भी चेतावनी है । उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है । इस के अलावा झारखंड और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है । तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कल यानी 7 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा । हम आपलोगों को जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे…
देश के 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 7 जून को देश के 19 राज्यों यूपी,बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान,उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा,तमिलनाडु,केरल,कर्नाटक,असम,त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है । इसके अलावा पूर्वी राज्यों के 10 से अधिक जिलों में वज्रपात और आकाशीय बिजली कहर बरपा सकती है ।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(7 जून-भारी बारिश- तूफान की चेतावनी) : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 7 जून को भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है ।
वहीं दिल्ली में कल यानी 7 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है । इसके अलावा भारी बारिश के चलते शाम में तापमान में कमी देखने को मिल सकती है ।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी (7 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट) : गौतमबुद्ध नगर,मुजफ्फर नगर, मेरठ, शाहजहांपुर, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा,कानपुर,हमीरपुर,चंदौली,आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी । वहीं इस दौरान 7 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा ।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार(7-8 जून-भारी बारिश और तूफान की चेतावनी) : पटना,गया,बक्सर,सिवान,सारण, नालंदा, वैशाली समस्तीपुर, दरभंगा,मधुबनी,पूर्णिया,अररिया,किशनगंज,खगड़िया,भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है । लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह है । वहीं, कल यानी 6 जून को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा ।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(7-8 जून- बारिश-तूफान की संभावना) : साहेबगंज ,सरायकेला,पलामू,दुमका,हजारीबाग,बोकारो,पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है । इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है ।
वहीं कल यानी 7 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा ।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(7 जून भारी बारिश-तूफान का अलर्ट) : नैनीताल, रुद्रप्रयाग,हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी । वहीं कल यानी 7 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा ।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(7 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी) : शिमला,चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, सोलन और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है । वहीं इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी । वहीं कल यानी 7 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा ।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(7-8 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट) : जम्मू,गांदरबल,किश्तवाड़,उधमपुर,कठुआ,अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, बडगाम और बांदीपोरा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान 70 से 75 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी । वहीं श्रीनगर में कल यानी 7 जून को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा ।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल( 7 जून-भारी बारिश-आंधी की संभावना) : मालदा,बीरभूम,हावड़ा,नादिया,दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, झारग्राम, नादिया, उत्तर 24 परगना और पश्चिमी मेदिनीपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है । इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी । वहीं कोलकाता में कल यानी 7 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा ।
https://x.com/Indiametdept/status/2063196615360536914?s=20
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (7-8 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी) : पटियाला,लुधियाना, पठानकोट, बरनाला, मनसा, गुरदासपुर, जालंधर, चंडीगढ़ और सास नगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गयाा है । इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी ।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (7-9 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट) : सवाई माधोपुर,जयपुर,झुंझुनू,सवाई माधोपुर,भरतपुर,बूंदी,भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, सीकर, पाली और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है ।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे । वहीं जयपुर में कल यानी 7 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा ।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (7-8 जून-तेज बारिश-आंधी की संभावना) : भोपाल,विदिशा, खांडवा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, अशोक नगर, नीमच, आगर-मालवा, विदिशा, धार और खरगोन में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी । वहीं भोपाल में 7 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा ।
असम में कल मौसम कैसा रहेगा
असम (7-8 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी) : माजुली,धुबरी,कोकराझार,लखीमपुर,जोरहाट,गुवाहाटी, दिसपुर और डिब्रूगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है । इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी ।
केरल में कल मौसम कैसा रहेगा
केरल (7-8 जून-मानसून की बारिश का अलर्ट) : इडुक्की, मल्लपुरम, वायनाड, एर्नाकुलम, कासरगोड,त्रिशूर, कोट्टायम, कोल्लम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है ।
तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा
तमिलनाडु (7-8 जून-भारी बारिश की संभावना) : कोयंबटूर , नीलगिरि, धर्मपुरी, ईरोड, चेन्नई, कन्याकुमारी, चेंगलपट्टू, धर्मपुरी, मदुरै, पेरम्बलूर और नागपट्टिनम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी ।
