लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । यूपी में भीषण गर्मी की आज से वापसी हो रही है । मौसम विभाग के अनुसार नौ से 11 जून तक कई जिलों में लू चलने की संभावना है ।
यूपी में गर्मी का भीषण अलर्ट••••
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के मौसमी उतार-चढ़ाव के बाद अब तपिश भरे दिन लौटेंगे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया ।
रविवार से पूरे प्रदेश में पारा धीरे-धीरे चढ़ना शुरू होगा । मंगलवार से 9 जून से 11 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लू चलने की आशंका है । शनिवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तपिश तथा तीखी धूप का प्रकोप रहा । वहीं पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में सुबह बादलों की आवा जाही के साथ तेज हवाएं चलीं ।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी । पांच दिन में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है ।
