बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लाक के मुसाफा गांव में स्थित श्रीबूढ़ेनाथ मंदिर में सोमवार को धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया । इस उत्सव को कावड़ मेला के रूप में भी जाना जाता है । मंदिर में रामचरितमानस पाठ, हवन और बाबा श्रीबूढ़ेनाथ स्वामी को भोग चढ़ाया गया ।
आयोजन पर उद्घाटन से लेकर भंडारे के समाप्ति तक, कावड़ कमेटी के सदस्यों ने प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित किया । भंडारे के दौरान,जो लोग मंदिर के प्रसाद को लेने के लिए आए, उन्हें विशेष रूप से तैयार किया गया भोजन प्रसाद खिलाया गया । उत्सव में हजारों लोगों ने भाग लिया और छोले की सब्जी, खीर, पूरी आदि प्रसाद का आनंद लिया । इसके बाद, अष्टमी तिथि लगते ही समस्त कावड़ भक्तों ने मंदिर के ऊपर रखे कावड़ को अग्नि देकर होलिका मेला का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सभी भक्त होलिका के दर्शन करेंगे ।
इस धार्मिक उत्सव ने समाज में आत्मनिर्भरता और सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया,जिससे स्थानीय समुदाय का समृद्धि और उनका सामाजिक संगठन मजबूत हुआ । यह उत्सव न केवल धार्मिक रूप में महत्वपूर्ण है । बल्कि समुदाय के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है ।
इस अवसर पर ओमशरण विश्वकर्मा, स्वयं सेवक गौरव शुक्ला, राम किशुन श्रीवास्तव,बलवंत कुशवाहा,शीबू कुशवाहा,अमित तिवारी आदि लोंगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ।
