बकेवर/फतेहपुर । स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं ग्रेजुएट डे समारोह बडी ही धूमधाम के साथ मनाया गया । पूरे समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में तालियों की गडगडाहट गूंजती रही ।



जनपद के बकेवर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में गत संध्या में कक्षाओं के मेधावी छात्र -छात्राओं को वार्षिक सम्मान समारोह में मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया ।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में रेखा श्रीवास्तव ,अनुराधा श्रीवास्तव,नीलम सिंह,अनुप्रिया व निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया गया ।
मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं अभिभावकों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रतिभाशाली मेधावी छात्र छात्राओं को बहुमुखी उन्नत की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा के साथ उनका उत्साहवर्धन किया गया । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बकेवर विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता मिश्रा,निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रधानाचार्या पद्यमाल्या दास चौधरी,बिन्दकी विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ,प्रबंधक संजय श्रीवास्तव द्वारा कक्षा प्राइमरी से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो एवं शैक्षणिक प्रतिभा को देखते हुए मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । जिसमें से कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों में कक्षा पीजी के छात्र छात्राएं हुदा खान,अभिनव,रिचा,अमरेंद्र,कक्षा एलकेजी के छात्र छात्राएं रौनक,विधि,तेजस, कक्षा यूकेजी के छात्र छात्राएं जिया नूर, अधिराज,अवनी,कक्षा प्रथम क के छात्र छात्राएं जीवा अवस्थी,अरवी ,आकृति पटेल, कक्षा प्रथम ख के छात्र छात्राएं युवराज त्रिपाठी, आनंद,ईशान पटेल,कक्षा द्वितीय के छात्र छात्राएं कनक,अपूर्वा,श्रृष्टि सिंह,कक्षा तृतीय के छात्र छात्राएं आयुष,श्रेयश,शिफा कक्षा चतुर्थ के छात्र छात्राएं प्रदीप,विनय,एंजल कक्षा पंचम के छात्र छात्राएं आराध्या मिश्रा,वैष्णवी,अरहमुल,कक्षा षष्ठम के छात्र छात्राएं अशद,श्रद्धा सिंह परिहार,निखिल, कक्षा सप्तम के छात्र छात्राएं श्रष्टि सिंह,तनवी,शुभी ,कक्षा अष्टम के छात्र छात्राएं उत्कर्ष,मो. शाहनवाज,आयुष पाल ने अपनी कक्षाओं में स्थान प्राप्त किया । विद्यालय में वर्ष -2023-24 सत्र में 100% उपस्थिति,अनुशासन एवं स्वच्छता पुरस्कार वितरित भी किए गए । तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रदर्शित करते हुए कृष्ण लीला ,अनपढ़ नेता नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया ।
इस वार्षिक सम्मान समारोह में वर्ष भर में विद्यालय के प्रति सुझाव एवं लगाव देखते हुए कुछ अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया ।
वार्षिक सम्मान समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता मिश्रा ने परिसर में उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कक्षा प्राइमरी से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभ कामनाएं दी । सम्पूर्ण वर्ष विद्यालय के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक अपनी सहभागिता निभाने वाले अध्यापकों को विद्यालय की निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव ब्रांच की प्रधानाचार्या पद्यमाल्या दास चौधरी व अनुप्रिया सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव,रेखा श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव,निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ,सीपीएस फतेहपुर प्रधानाचार्या पद्यमाल्या दास चौधरी,जेबीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक जंगबहादुर पटेल,अभिभावकगण,पत्रकार बंधु एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
