फतेहपुर । विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी को कार्यवाही हेतु ज्ञापन देकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पर अभद्र अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले छात्रो से तेल लगवाने वाले शिक्षा अधिकारी पर सख्त करवाही करने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कार्यकर्ताओं ने कहा जल्द से जल्द कार्यवाही न होने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा ।
फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में तैनात शिक्षाधिकारी विद्यार्थियों का जीवन आसान बनाने की जगह गुंडागर्दी पर उतारू है ।
उन्होंने बताया कि सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में पढ़ने वाले कक्षा पांचवी के छात्र अंश शुक्ला के स्थानांतरण प्रमाण पत्र से जुड़ी कार्यवाही नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय से होनी थी । सारी प्रक्रिया का अनुसरण करने व सारे प्रपत्र जमा करने के बाद भी नगर शिक्षाधिकारी जिलेदार सिंह स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी नही कर रहे थे ।
जब छात्र ने यह विषय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ओं को बताया तो एबीवीपी के विभाग सह संयोजक हर्ष सिंह,जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी,जिला संगठन मंत्री आकर्ष मिश्रा, जिला सह संयोजक आदित्यांश सिंह, नगर मीडिया संयोजक वैभव श्रीवास्तव व अन्य कार्यकर्ता शिक्षाधिकारी जिलेदार सिंह से वार्ता करने पहुंचे और छात्र का पक्ष रखने का प्रयास किया तो शिक्षा अधिकारी ने कार्यक र्ताओं की बात न सुनते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम्हारे जैसे लोग लोग रोज मुझे तेल लगाने आते है ।
मैं स्थानातारण प्रमाण पत्र नहीं जारी करूंगा तुमको जिससे शिकायत करनी हो कर दो,मैं न किसी अधिकारी से डरता हूं ना किसी की सुनता हूं । इस पूरी घटना का विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीडियो भी बनाया है ।
एबीवीपी के पदाधिकारियो ने कहा कि ऐसे अधिकारी जनपद में आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास व शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करते हुए मनमाफिक गुंडागर्दी में उतारू है ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगो ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध तीन कार्य दिवसों के भीतर नियमतः कठोरतम कार्यवाही की जाए । कार्यवाही न होने की दशा में विद्यार्थी परिषद आंदोलन हेतु बाध्य होगा ।
