फ़तेहपुर । थरियांव थाना हसवा चौकी क्षेत्र के चक बरारी बिलंदा निवासी स्वर्गीय कपिल लोधी की 18 वर्षीय पुत्री पूनम उर्फ गोलू देवी ने मंगलवार की सुबह छः बजे झाड़ू लगाते हुए किसी से फोन पर बातचीत रही थी । तभी भाई घर में आ गया । उसी समय बहन फोन पर किसी से बात कर रहीं थी । भाई ने पुछा कि किस से बात हो रही थी । इस बात नाराज़ होकर घर के कमरे में लगे पंखे के हुक में दुपट्टा बांधकर गले में फांसी लगाकर कर लटक गई । जब तक परिजन फांसी से उतारते तब तक पूनम की मौत हो गई थी । मृतका के माता-पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था । उस समय मृतका की उम्र सात वर्ष थी और भाई गोविंद की उम्र पांच वर्ष थी । दोनों का पालन-पोषण व शिक्षा- दीक्षा दादी रानी देवी ने किया था । मौत की खबर से भाई गोविंद व दादी रानी देवी का हाल बेहाल रहा ।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
