– थाना प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह ने पराली न जलाने की किसानों को दिलाई शपथ

बकेवर/फतेहपुर । धान कटाई मे छूटने वाले अवशेष पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए आज थाना बकेवर में बिन्दकी तहसीलदार अचलेश सिंह की अध्यक्षता में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में पराली जलाने से होने वाले नुकसान और पराली को कैसे खाद के रुप में परिवर्तित किया जाए जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति भी बढे और पर्यावरण को क्षति भी न हो पर मौजूद तहसीलदार अचलेश सिंह,नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार,थाना प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह,कानूनगो अजय मिश्रा,लेखपाल अजीत सिंह,अभय,बृजेन्द्र ,राजकीय बीज भंडार के प्रभारी सुरेन्द्र व तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र ने विस्तार से चर्चा कर किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार अचलेश सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार खेतों में पराली जलाना दंडनीय अपराध है । जुर्माना और सजा का प्रावधान है । किसान अपने खेतों में पराली जलाने से परहेज करें । सम्पूर्ण क्षेत्र की सेटलाइट के जरिये निगरानी हो रही है चोरी से भी जलाया तो पता चल जाएगा ।
कृषि बीज भंडार के प्रभारी सुरेन्द्र ने बताया कि खेतों से निकलने वाली पराली जो किसान गौशालाओं को दान करके दिखाएगा उसे 15 किलो मुफ्त में चना दिया जाएगा । इस मौके पर किसानों को पराली से उर्वरक बनाने के रसायन पूसा डिकम्पोसर की पैकेज भी बितरित की गई ।
थाना प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान भाई खेतों में पराली न जलाएं । जिससे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके । अगर किसी किसान ने शासन की मंशा के विपरीत पराली जलाई तो जेल व जुर्माना हो सकता है । किसानों को अगाह किया कि हार्वेस्टर का प्रयोग करते समय यह याद रखे कि उसमें एसएमएस का प्रयोग हो रहा है या नहीं ।
अगर बिना एसएमएस लागाए हार्वेस्टर धान काटा करते पकडा गया तो सीज करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । थाना प्रभारी ने मौजूद किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई ।
इस मौके पर तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश यादव, उप निरीक्षक दूधनाथ पाल, रमेश राय, कांस्टेबल अजीत व आलोक,कानूनगो अजय मिश्र,लेखपाल अजीत सिंह,बृजेन्द्र, अभय, किसान केदार नाथ,राहुल उमराव, जयराम पासवान, प्रहलाद सिंह, अतर सिंह,रामकृपाल विश्वकर्मा, शिव बाबू, ललित मिश्र सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे ।
