कानपुर । सरसौल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।
डॉ. अंबेडकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति उमरावखेड़ा सरसौल की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में लगभग 3 हजार लोगों ने हिस्सा लिया ।
वही शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के संस्थापक पिंटू सिंह गौतम ने उमरावखेड़ा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया । यात्रा सरसौल से शुरू होकर रामपुर शिकठिया, करबिगवां, नरवल और टौंस होते हुए उमरावखेड़ा में समाप्त हुई । इस दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों को भव्य झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया ।
वही मीडिया से बात करते हुए पिंटू सिंह गौतम ने बताया कि उनकी समिति बहुजन महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने के साथ समाज में निःशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है ।
उन्होंने कहा कि सभी को संविधान के बारे में जानना चाहिए और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए ।
कार्यक्रम में डॉ. लीला प्रसाद (संरक्षक पूर्व सीएमओ), बलबीर गौतम, योगेंद्र गौतम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
नरवल के जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव और पूर्व प्रधान राजेश पासवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए ।
बाबा साहेब ने देश को समानता का अधिकार और सोचने की आजादी दी ।
हर साल 14 अप्रैल को पूरा देश न सिर्फ उनका जन्मदिन मनाता है, बल्कि उनके विचारों और संघर्षों को भी याद करता है ।
