बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती परंपरागत ढंग से मनाई गई ।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा तथा चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की गई । वहीं जहानाबाद ,बरिगवां बकेवर,रामपुर चौडगरा सहित विभिन्न स्थानों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती माल्यार्पण कर जुलूस निकाला गया ।
बिन्दकी कस्बा सहित विभिन्न स्थानों में आज सोमवार की सुबह 9:00 से भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई ।
बिन्दकी कस्बे के ललौली चौराहे में जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा नगर पालिका परिषद बिन्दकी चेयरमैन राधा साहू ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू ने नगर पालिका परिषद भवन में भी बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया । इसी क्रम में भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बिन्दकी कस्बे के अम्बेडकर चौराहे के समीप स्थित अपने कैंप कार्यालय में बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया ।
इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महान समाजसुधारक,विधि विद्या अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और लेखक थे । उन्होंने पूरे जीवन सामाजिक आर्थिक परिवर्तन के लिए काम किया । बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर बिंदकी क्षेत्र के मुरादपुर गांव से जुलूस निकाला गया । यह जुलूस बिंदकी नगर के गांधी चौराहे के समीप स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचा जहां से यह जुलूस गाजे बाजे के साथ कस्बे के गांधी चौराहा होते हुए तहसील रोड पहुंचा जहां पर जुलूस का स्वागत किया गया । बाबासाहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्प किया गया । यहां से भारी भरकम जुलूस बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहा पहुंचा जहां पर बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इस मौके पर सैकड़ो लोगों ने बाबा साहेब पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया । यहां से जुलूस ललौली रोड होते हुए पैगंबरपुर वाला पहुंचा जहां पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इसके बाद यह जुलूस बिंदकी कस्बे के विभिन्न मार्ग में घूमा ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर ,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह, सभासद आनंद सोनकर, एडवोकेट पंकज कुमार, सीताराम कपाड़िया,विक्रम उत्तम पटेल, मोतीलाल , काजू , सुरेंद्र सिंह लल्ला भाई,रामकृपाल सोनकर,नरेंद्र गौतम,विभव सिंह मौजूद रहे ।
