आइए जानते हैं रमा शंकर शुक्ल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
न किसी से बैर न किसी से ईर्ष्या, एक ऐसा व्यक्ति जो सिर्फ अधिवक्ता हित पर ही सोचता है । इनकी सादगी और विनम्रता के कारण, वे सभी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है । शुक्ल जी अपने जीवन में हमेशा सरल और सादे रहते थे और अपनी बात को बड़ी सरलता से रखते हैं । इतने सरल परिवार में जन्मे रमा शंकर शुक्ल का जीवन भले ही कठिनाइयों से बीता लेकिन पारिवारिक सरलता ने शुक्ल जी को बहुत प्रेरित किया और वह पढ़ाई में अव्वल रहे शुक्ल जी के पिता दुर्गा दत्त शुक्ल पेशे से वैध थे और बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे वैसे ही उनके बेटे रमा शंकर शुक्ल जी जो हौसला को बरकरार रखते हैं इनका ग्राम सुल्तानगढ़ तहसील बिन्दकी है और हाल मुकाम स्टेट बैंक के सामने वाली गली में रहते हैं । शुक्ल जी तीन बार अध्यक्ष रहे बहुत से कार्य किए ,कई व्यवस्था को पूरी की अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था की । 1990 में पहली बार अध्यक्ष बने,1997 में दूसरी बार व 2018 में तीसरी बार अध्यक्ष बने । तीन बार अध्यक्ष कौन रह सकता है एक सरल व्यक्ति जिनके अन्दर अहंकार नहीं सिर्फ नम्रता है और इस बार भी चुनावी मैदान में हैं ।

बिन्दकी फतेहपुर । आज अधिवक्ता संघ बिन्दकी के चुनाव का चुनावी समागम शुरू हो गया है आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है । चुनाव अधिकारी के अध्यक्ष आनंद शंकर वर्मा के अलावा सदस्य श्री राम बाबा,सुरेश तिवारी, भारत सिंह, बीरबल यादव और मो हारून मौजूद रहे । जहां लगभग सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमा शंकर शुक्ल अधिवक्ता भवन पहुंचे और चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना दो सेट का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के सामने पेश किया और अपनी प्रक्रिया पूर्ण किया ।
वही जब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमा शंकर शुक्ल से हमारे संवाददाता ने पूंछा कि आपके एजेन्डा क्या होगे तो उन्होंने सरल स्वभाव में अपना एजेंडा बताया । कहा कि अध्यक्ष एवं सचिव के पास एकत्रित धनराशि को प्रत्येक 1 माह में जनरल बाडी की मीटिंग के समक्ष आय, व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जायेगा । तहसील भवन में स्थित अधिवक्ता साथियों के बैठने के स्थान को गढ्ढा मुक्त कर पक्के चबूतरों का निर्माण (दो माह के अन्दर) करने का काम होगा । तहसील के दक्षिण की तरफ गेट नं -। के सामने पुराने टीन सेट की जगह नये टीन सेट का निर्माण कराया जायेगा । तहसील परिसर में पश्चिम की तरफ स्थित पुराने नाले की पुराई एवं दुरुस्ती करण कराया जायेगा । हम अब आपके सहयोग का आकांक्षी हूं । जरूरत मंद अस्वस्थ अधिवक्ता साथियों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता की सुविधा मिलेगी । जूनियर अधिवक्ता साथियों को आवश्यक पुस्तकें एवं ड्रेस हेतु अर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी । भृष्टाचार में लिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिन्दकी तहसील से अन्यत्र भेजे जाने हेतु प्रयास किया जायेगा । मुंसिफ न्यायालय बिन्दकी में स्थापित किये जाने हेतु प्रयास युद्ध स्तर पर होगा ।
