– डीएम से मुख्यमंत्री ने शुभम के परिजनों का हालचाल पूछा, एडीशनल कमिश्नर ने श्रीनगर के डीएम से की बात
– आतंकी हमले में शहीद शुभम् का पार्थिव शरीर विशेष विमान से आएगा कानपुर
कानपुर । जम्मू-कश्मीर में कानपुर के कारोबारी को पत्नी के सामने आतंकियों ने गोली मार दी । पत्नी ने परिवार को फोन पर बताया- आतंकियों ने पहले नाम पूछा और फिर सिर में गोली मार दी । जब मैंने उनसे कहा कि मुझे भी गोली मार दो व इस पर आतंकियों ने कहा-तुम्हें नहीं मारेंगे,तुम जाकर मोदी और सरकार को बताओ इसी लिए तुम्हें छोड़ रहे हैं । पति की मौत के बाद पत्नी बेहोश हो गई थी । इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने कारोबारी को कश्मीर के अस्पताल में भर्ती कराया । शाम को पुलिस की मदद से शुभम की पहचान हो सकी ।
वही 31 वर्षीय शुभम द्विवेदी की 2 महीने पहले एशान्या से शादी हुई थी । 17 अप्रैल को पत्नी एशान्या और परिवार के 11 सदस्यों के साथ कश्मीर घूमने गए थे । उन्हें 23 अप्रैल को घर लौटना था मगर एक दिन पहले पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2:45 बजे आतंकियों ने हमला कर दिया ।
शुभम के पिता संजय द्विवेदी कानपुर में सीमेंट कारोबारी हैं । उनका परिवार महराजपुर थाना क्षेत्र के गांव हाथीपुर का मूल निवासी है । फिलहाल वे कानपुर के श्यामनगर में परिवार के साथ रहते हैं। वही शुभम की इसी साल 12 फरवरी को यशोदानगर निवासी एशान्या से शादी हुई थी । 17 अप्रैल को वह पत्नी एशान्या के साथ कश्मीर घूमने गए थे । साथ में शुभम की मां सीमा, पिता संजय, बहन आरती, बहनोई शुभम दुबे, शुभम के ससुर राजेश पांडेय और सास भी गए थे ।
शुभम के भाई ने बताया कि आतंकियों ने लोगों से नाम पूछा, फिर कलमा पढ़वाया वही भाई सौरभ ने बताया-भैया और भाभी सोनमर्ग ,गुलमर्ग घूमने के बाद पहलगाम पहुंचे थे ।
शुभम के परिवार का राजनीति से भी जुड़ाव है । आतंकी हमले में मरने वाले शुभम के परिवार की महाराजपुर क्षेत्र में पॉलिटिकल पकड़ मजबूत है ।
शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया- हमारे पिता चंदन प्रसाद द्विवेदी 18 साल हाथीपुर के प्रधान रहे । वह 1977 से 1995 तक प्रधान चुने गए इसके बाद 1995 से लेकर 2005 तक चाचा सुभाष द्विवेदी प्रधान रहे ।
वही विधानसभा अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से की बात विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा से फोन पर बात की । वहां के हालातों की जानकारी सतीश महाना ने कहा- आतंकियों की कायराना करतूत को करारा जवाब दिया जाएगा ।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे हैं । मुख्यमंत्री ने सुबह मुझसे परिवार का हालचाल लिया व एडीशनल कमिश्नर ताशगिल और डीएम श्रीनगर बिलाल से बात की है । विशेष विमान से शुभम के पार्थिव शरीर को कानपुर भेजने की प्रक्रिया चल रही है । मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है । सीएम का संदेश परिवार को दे दिया गया है ।
