फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रक्षिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के उपरांत चयनित आवेदनकर्ताओं को व्यवसायवार प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु बैच बना कर प्रशिक्षण देने के संबंध में दूरभाष से सूचित करने पर संस्थान में उपस्थित होने के संबंध में असुविधा (अन्य प्रदेश में या अन्य शहर में रोजगार में जाने,सम्बंधित आवेदन उनके द्वारा न किये जाने के साथ प्रशिक्षण में रूचि न होना) व्यक्त की जाती है । इस स्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम को विभागीय एवं भारत सरकार की अपेक्षा के अनुरूप गति प्रदान करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है ।
उक्त योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने पर आवेदनकर्ताओं को भारत सरकार द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ₹500 प्रतिदिन दर की से एवं प्रशिक्षण के उपरांत लगभग 15000 की टूल किट, 3 लाख तक का ऋण एवं अन्य विभिन्न लाभ भी दिए जा रहे हैं ।
अतः प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के पात्र आवेदकों से अनुरोध है कि दूरभाष से उनको राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुलाए जाने पर अपनी रुचि दिखाने के साथ-साथ सहयोग करने का कष्ट करें । जिससे संस्थान द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के समस्त लाभों को दिलवाने में सहायता की जा सके ।
