कानपुर । कानपुर नगर के सनिगवां रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक हुई । बैठक में जिला अध्यक्ष महेश वर्मा मुख्य अतिथि थे ।
वही संगठन ने दो नई कमेटियों का गठन किया । चकेरी कमेटी में धर्मेंद्र दीक्षित अध्यक्ष,धर्मेंद्र शर्मा महामंत्री और संतोष गुप्ता कोषाध्यक्ष बने । रवि सोनी और दिलीप को उपाध्यक्ष तथा श्याम अरोड़ा को मंत्री बनाया गया व सनिगवां द्वितीय कमेटी में राम कृष्ण पटेल चेयर मैन और अभय गुप्ता अध्यक्ष चुने गए । जीतेंद्र वर्मा,आलोक तिवारी और शुभम शर्मा उपाध्यक्ष बने । परमानंद को महामंत्री और राहुल तिवारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । धीरेंद्र सिंह और दुर्मेंद्र शुक्ला मंत्री बने । सरसौल कमेटी में अनिल कुमार उपाध्यक्ष नियुक्त हुए।
जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने व्यापारियों को ई-कॉमर्स से प्रतिस्पर्धा के लिए सुझाव दिए । उन्होंने कहा कि व्यापारियों को ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देनी होंगी । एनी टाइम एक्सचेंज और रिटर्न की नीति अपनानी होगी ।
