फतेहपुर । बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा जनपद में 01 जून 2025 को आयोजित होने वाली बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा वर्ष 2025-27 को नकल विहीन, सकुशल, सूचिता पूर्ण संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु जनपद में 03 केन्द्र (डॉ० बी० आर० अंबेडकर राजकीय बालिका महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज) बनाए गए है ।
जिला विद्यालय निरीक्षक केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी मूल भूत सुविधाओं को देख ले साथ ही केन्द्र में सीसीटीवी,वॉयस रिकॉर्डर की क्रियाशीलता को अवश्य चेक करे कि रिपोर्ट से अवगत कराए उन्होंने कहा कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में लगाए गए कार्मिक/अधिकारी अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करते हुए विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराए ।
विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर ले । संबंधित अधिकारी जिनकी परीक्षा सम्पन्न कराने में तैनाती की गई । परीक्षा केन्द्रों पर विश्विद्यालय द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश दे । उन्होंने कहा कि केन्द्र व्यवस्थापक प्रवेश के समय सही से तलाशी कराते हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाए । कोई भी अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर आदि) परीक्षा केन्द्र में ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा ।
उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहा कि परीक्षा में सुरक्षा के दृष्टिगत सभी ड्यूटी लगा दी जाय साथ ही रिपोर्ट से अवगत कराए । उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार कोषागार से प्रश्नपत्रिका उठान कराते हुए नियमानुसार परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में जमा करे और आगे की कार्यवाही भी गाइडलाइन के अनुरूप ही की जाय ।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025-27 दिनांक 01 जून 2025 को 03 केंद्रों में दो पालियों में प्रथम पाली पूर्वाह्न-09 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न-02 बजे से 05 बजे तक में 1053 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे ।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) अविनाश त्रिपाठी,उप जिलाधिकारी सदर, बिन्दकी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
