खागा/फतेहपुर । खागा नगर की खस्ताहाल नौबस्ता रोड के नवीनी करण हेतु दिनांक 27 मई दिन मंगलवार से व्यापार मंडल ,बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, यादव महासभा के तत्वाधान में सत्याग्रह की शुरुआत हनुमान मंदिर से हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर किया गया ।
इसके बाद खागा नगर में जुलूस के रूप भ्रमण करते गढ़ी स्थिति अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इसके पश्चात सत्याग्रह स्थल बाईपास चौराहे पुल के नीचे बैठकर सत्याग्रह की शुरुआत हुई, पहले दिन व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ल, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, यादव महासभा के प्रदेश संयोजक राजेश चौधरी ,सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित,वरिष्ठ व्यापारी नेता गगन अग्रवाल द्वारा सत्याग्रह के अंतर्गत क्रमिक अनशन के रूप में 24 घंटे के लिए बैठे ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब याचना नहीं रण होगा,संग्राम महाभीषण होगा उन्होंने कि जैसे आज हम लोग पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठे हैं ।
इसी तरह प्रतिदिन 5- 5 लोग क्रमिक अनशन करेंगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन आरा के तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया जी ने संगठन की ओर से समर्थन किया ।
वहीं भारतीय मजदूर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जी ने भी अपना समर्थन,शिक्षक संगठन के अशोक सिंह जी,केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के जिला महामंत्री राजेश सोनी,तहसील अध्यक्ष अनिल साहू, गुलाबी गैंग शन्नो चतुर्वेदी जी ने भी अपना समर्थन करते हुए अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहें । अब यह सत्याग्रह नौबस्ता रोड को बनवा कर ही समाप्त किया जाएगा ।
अगर जल्द ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नहीं चेते तो फिर यह सत्याग्रह जनांदोलन का रूप लेगी,जिसकी सारी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी ।
वहीं बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि जब तक हमें अधिकारियों रोड पर काम नहीं शुरू करवाया जाता है । तब तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी इस रोड में अब आम लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा ।
वहीं यादव महासभा के प्रदेश संयोजक राजेश चौधरी ने सत्याग्रह को अनवरत जारी रखने पर जोर दिया आज के कार्यक्रम को संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित,भाकियू आरा के तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया, भारतीय मजदूर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जी,शिक्षक संघ के अशोक ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अक्षय त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष माया शिवहरे,गुलाबी गैंग की शन्नो चतुर्वेदी,समाज सेवी अजय त्रिपाठी, अखिलेश मौर्य ,व्यापार मंडल के खागा के अमिताभ शुक्ल,संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी ने भी संबोधित किया इस दौरान भारी संख्या में व्यापारी,किसान,शिक्षक,युवा,समाज सेवी, महिलाएं, बुजुर्ग मौजूद रहीं ।
