बिन्दकी/फतेहपुर । तसले में गोबर लेकर छत गया किसान फिसल कर गिर गया । जिसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी मुकेश पटेल उम्र लगभग 42 वर्ष तसले में गोबर लेकर छत में डालने गया था । छत के ऊपर पैर फिसलने से गिर गया । जिसके सिर पर गंभीर चोटें आईं । आनन फानन में स्वजन इलाज के लिए फतेहपुर ले जा रहे थे । रास्ते में किसान की मौत हो गई । मौत की खबर से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है ।
जोनिहां चौकी प्रभारी राजबहादुर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । उधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
