फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आज ग्राम पंचायत ढोढियाही व ग्राम कोरई विकास खण्ड तेलियानी जनपद फतेहपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान (29 मई 2025 से 12 जून 2025) कार्यक्रम में कृषकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कराते हुए जनपद में संचालित मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स (हाईटेक नर्सरी) में रोग रहित उच्च गुणवत्ता युक्त सब्जी पौध/बेहन तैयार कराने हेतु प्रेरित किया गया तथा हाईटेक नर्सरी से पौध उत्पादन कराने से होने वाले लाभ की जानकारी दी गयी ।
जनपद के इच्छुक कृषक खरीफ मौसम की लतावर्गीय कुकुरबिट्स हाइब्रिड शाकभाजी बेहन की दर रू० 270/- प्रति सैकडा की दर से, यदि कृषक स्वयं बीज उपलब्ध कराते है तो रू0 140/- प्रति सैकडा की दर से तथा सोलेनियस कूसीफेरी (टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी,बैंगन आदि) हाइब्रिड शाकभाजी बेहन की दर रू० 200/ – प्रति सैकडा की दर से यदि कृषक स्वयं बीज उपलब्ध कराते है तो रू0 175/-प्रति सैकडा की दर से अग्रिम बुकिंग करा सकते है ।
अन्य विभागीय जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय विकास भवन के कमरा सं0 139 में उपस्थित होकर व क्षेत्रीय प्रभारियों विकास खण्ड देवमई एवं मलवा के मो० सं० 9919779564 विकास खण्ड बहुआ एवं असोथर के मो० सं० 9450261275 विकास खण्ड अमौली व खजुहा के मो० सं० 9140136988, विकास खण्ड तेलियानी,हथगांव एवं ऐराया के मो० सं० 9452073794,विकास खण्ड धाता एवं विजयीपुर के मो० सं० 8756291705 एवं विकास खण्ड हस्वा एवं भिटौरा के मो० नं0 7652088495 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है ।
