फतेहपुर । आगामी त्यौहार गंगा दशहरा 5 जून 2025 एवं ईदुज्जुहा बकरीद 7 जून 2025 को शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने हेतु कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में जनपद के धर्म गुरूओ एवं सम्भ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।
उन्होंने समस्त जनपदवासियों को आगामी त्यौहारो की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये ।
उन्होंने नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों/ग्रामीण क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी गंगा घाटों व मस्जिदों के आसपास की साफ सफाई व चूने का छिड़काव त्यौहारों के पूर्व कराना सुनिश्चित करे । साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करें ।
संबंधित अधिशाषी अभियंता पर्व मनाए जाने वाले स्थानों पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए साथ ही ढीले/लटकते हुए तारो को टाइट करवा दिया जाए । ताकि त्यौहारों में कोई असुविधा न हो ।
उन्होंने उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि गंगा घाटों में आवश्यकतानुसार गोताखोर व महिलाओं हेतु अस्थाई कपड़े चेंजिंग रुम बनवाए ।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग,पुलिस विभाग,नगर पालिका आपस में समन्वय बनाते हुए यातायात,सड़क सुरक्षा आदि अन्य व्यवस्थाओ की तैयारी कर ले ।
उन्होंने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर निराश्रित गौवंशो को गौशालाओं में संरक्षित किया जाय ।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि त्यौहारों के दृष्टि गत स्वास्थ्य केंद्रो में पर्याप्त मैनपावर के साथ ही फर्स्ट एड, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही पुलिस विभाग व संबंधित तहसील के अधिकारियों के मोबाइल नंबर शेयर किए जाय ।
उन्होंने कहा कि बकरीद के पर्व में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जाए,कुर्बानी बन्द स्थानों पर दी जाय उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि जिला स्तर व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जाय । 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए । उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं द्वारा बताई गई समस्याओं/सुझाओ का नियमानुसार अमल में लाया जाएगा । जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से त्यौहारों के दृष्टिगत की गई तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी बनाए रखे ।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस पुलिसकर्मी को ड्यूटी जहा पर लगाई गई है । पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्यो का निर्वाहन करे । उन्होंने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए । कुर्बानी देते वीडियोग्राफी न करें और न ही सोशल मीडिया पर वायरल करे अन्यथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी । कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था कर ली गई है । माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक, समस्त ईओ, विश्व हिन्दू परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय ,शहरकाजी कारीफरीदउददीन सहित तीनों तहसील के सम्भ्रांत नागरिक व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।
