बिन्दकी/फतेहपुर । तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल चार लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने घायलों में से तीन की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगुआपुर मोड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक में सवाल अनीश उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र मदन पासवान तथा इस बाइक में सवार अमिताभ उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी मंझिलेगांव थाना बकेवर फतेहपुर गंभीर घायल हो गए दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
इसी प्रकार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुली गांव के समीप अचानक सामने आ गए सांड से टकराकर बाइक सवार सुल्तान उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र राजू निवासी ग्राम तेंदुली कोतवाली बिन्दकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए ।
उधर बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरिगवां दिलावलपुर मार्ग में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राम सजीवन उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
