बिन्दकी/फतेहपुर । पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मोरम से भरे चार ओवर लोड डंपर पकड़े । कानूनी कार्रवाई करके चारों डंपर चीज कर दिए गए । इस कार्रवाई से डंपर चालकों में हड़कंप मचा रहा ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी ललौली मार्ग में भवानीपुर गांव के समीप सोमवार व मंगलवार की मध्य रात लगभग 1 बजे सीओ बिन्दकी प्रगति यादव ने पुलिस बल के साथ मोरंग भरे चार ओवरलोड डंपर पकड़ लिए । पुलिस ने पकड़े गए मोरम भरे ओवरलोड डंपर के मामले में कानूनी कार्रवाई कर चारों डंपर सीज कर दिए । इस बड़ी कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों तथा मालिकों में हड़कंप मचा रहा ।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को सीओ ने मोरम से भरे चार ओवर लोड डंपर पकड़े हैं । कानूनी कार्रवाई कर सीज कर दिया गया है ।
