फतेहपुर । अवनीश कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बतायाकि सर्वसाधारण को सूच्य हैकि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निः शुल्क कोचिंग का संचालन जनपद के तहसील सदर में राजकीय इण्टर कॉलेज फतेहपुर,केन्द्र के रूप तथा तहसील खागा एवं तहसील बिन्दकी में उपकेन्द्र के रूप में संचालन किया जाना है । जिसमें यू०पी०एस०सी/यू०पी०पी०एस०सी०,एन०डी० ए०/सी०डी०एस०,नीट एवं जे०ई०ई० की कक्षायें संचालित की जायेगी ।
उक्त निःशुल्क कोचिंग में वर्ष 2025-26 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 17 जून 2025 को समय पूर्वाहन 10:00 से 12:00 अपरान्ह तक राजकीय इण्टर कालेज आबूनगर में सम्पन्न होगी ।
जिन अभ्यार्थियों द्वारा आवेदन किये गये है । वे 10 जून 2025 से किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय) फतेहपुर से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है । प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थी 17 जून 2025 को समय पूर्वाहन 09:00 तक राजकीय इण्टर कालेज आबूनगर में उपस्थित हो । ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें किसी कारणवश आवेदन नहीं सम्मिलित कर पाया हैं । वे अभ्यर्थी 10 जून 2025 को सायं 5 बजे तक राजकीय पुस्तकालय आबू नगर में आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं । साथ ही प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं ।
