बिन्दकी/फतेहपुर । व्यापारियों ने उमस भरी गर्मी में रोड किनारे काउंटर लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया । ठंडा मीठा शरबत पीकर लोगों को सुकून मिला ।
बिन्दकी नगर के मोहल्ला मुगल रोड में पवन बुक स्टाल के सामने व्यापारियों द्वारा रोड किनारे एक काउंटर लगाकर राहगीरों को उमश भरी गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया । उमस भरी गर्मी से लोगों को सुकून मिला और चेहरों में मुस्कान आई ।
इस मौके में व्यापारी लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर मोहम्मद इम्तियाज अनूप गुप्ता उर्फ अन्नू अनूप अग्रवाल ताज सिद्दीकी रिंकू तिवारी शरद ओमर कन्हैया ओमर सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
