फतेहपुर । बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स (मध्यान्ह भोजन योजना) एवं जनपद स्तरीय टास्क फोर्स (निपुण भारत मिशन) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपदस्तरीय बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प एवं नामांकन बढ़ाने व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि जिन परिषदीय विद्यालयों में जो पैरामीटरों का कार्य शेष है । जिसको जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों में संतृप्त किया जाये ।
उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय बंद होने के पूर्व शत प्रतिशत छात्र–छात्राओं को गृह कार्य दिया गया है । जिसका प्रमाण पत्र संबंधित प्रधानाध्यापकों से ले एवं स्कूल खुलने पर कितने प्रतिशत छात्र छात्राओं द्वारा गृह कार्य पूर्ण किया गया है । अपने–अपने प्रधानाध्यापकों से रिपोर्ट ले । साथ ही कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए का विशेष ध्यान रखें । जिस विकास खंड का नामांकन प्रतिशत 80 प्रतिशत से कम है । संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अपना स्पष्टीकरण दे ।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन परिषदीय विद्यालयों के ड्रॉप आउट बच्चों का प्रतिशत अधिक है उन विद्यालयों का निरीक्षण कर कारण सहित एक सप्ताह में रिपोर्ट से अवगत कराए ।
मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जांचे लंबित है । जिसको जल्द से जल्द जांच कराते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाये, साथ ही आरबीएसके टीम बनाए गए माइक्रोप्लान के अनुसार विद्यालय का विजिट कर स्वास्थ्य सुविधाये मुहैया कराए इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर जिम्मेदारी तय की जाएगी । उन्होंने कहा कि वर्ष 2022–23 में जो पुनर्निर्माण विद्यालय किए गए है । समिति द्वारा जांच में जो कमियां पाई गई है जिसको पूर्ण कराते हुए हैंड ओवर की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यदाई संस्था को दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी,परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,अधिशाषी अभियंता विद्युत, जिला समाज कल्याण, जिला पिछड़ा वर्गकल्याण अधिकारी,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ,जिला पूर्ति अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
