बकेवर/फ़तेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गाँव मे ग्राम सभा की जमीन पर लगभग एक दशक से अधिक पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा वृक्षारोपण के तहत लगाए गए पेड़ो में कुछ पेड़ वन माफियाओं के द्वारा काट कर राजस्व की क्षति की जा रही है ।जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी बिन्दकी से की गई थी । किन्तु कार्यवाही न होने से हाल ही में फिर काटे गए हैं ।
देवमई विकास खण्ड के बरिगवां ग्राम पंचायत की ग्राम सभा की भूमि में बृक्षयरोपण के तहत यूकेलिप्टस के पेड़ों में से कुछ पेड़ माफियाओं के द्वारा काटे गए हैं । जिनमे लगभग चार से पांच पेड़ो की लकड़ी व ठूठ अभी भी वही पर पड़ी हुई हैं । जहाँ इस कृत्य की जानकारी सार्वजनिक होने पर माफ़िया वही पर छोड़कर भाग गये ।
वही गाँव के ही सुखराम व रामस्वरूप आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह वृक्षारोपण कार्य ग्राम समाज की जमीन पर कुछ साल पहले किया गया था । गांव के लोगों को उम्मीद थी की इसकी नीलामी होने पर मिलने वाले पैसों से गांव का विकास कार्य होगा । लेकिन कुछ स्थानीय लोग माफियाओं ने मिलकर धीरे-धीरे इन पेड़ों को काटा है । अभी हाल में ही कुछ पेड़ों पर इलेक्ट्रिक आरे चलाए गए हैं । जिनकी लकड़िया बन माफिया अपने साथ ले गए हैं । जबकि कुछ लकड़ियां अभी भी वहीं पर पड़ी हुई है ।
बरिगवां ग्राम सभा के पूर्व प्रधान बैजनाथ वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रधानी के समय पेड़ो को लगवाया था जहाँ गांव के ही 631 संख्या का रकबा में 5 बीघा तालाब दर्ज है । जिसके आस पास लगभग तीन सैकड़ा यूकेलिप्टस के पेड़ों को लगाया था । जिनको गांव के ही अवधेश कुमार पुत्र रामसरन,काट काट कर बेंच रहा है । आज के समय में मौके पर महज 60-70 पेड़ ही बचे है । जो पेड़ धीरे-धीरे काटे गये है । जिनकी शिकायत उन्होंने लेखपाल व उप जिलाधिकारी बिन्दकी से की है ।
