कानपुर । महाराजपुर थाना में अतिरिक्त चार्ज पर तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश पाल का स्थानांतरण हो गया । अखिलेश पाल नरवल कोतवाल बनाए गए ।
वही शुक्रवार को थाना महाराजपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस स्टाफ और अन्य लोगों ने उन्हें विदाई दी । अखिलेश पाल ने अपने कार्यकाल के दौरान, सभी के साथ मिलकर काम किया और सभी का सम्मान किया ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कई थानों का नेतृत्व किया है लेकिन महाराजपुर के लोगों जैसा आपसी भाईचारा और कहीं नहीं देखा । उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा यहां के लोगों और अपने स्टाफ को याद रखें ।
अखिलेश पाल ने कहा कि वह अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ कई कार्यों में दिन रात लगे रहते है । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पोस्टिंग और स्थानांतरण पुलिस नौकरी का हिस्सा है ।
इस मौके पर दिग्विजय सिंह उपनिरीक्षक, रवि शंकर चौकी प्रभारी सरसौल, योगेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सुंहैला, विकास त्यागी पुरवामीर चौकी प्रभारी, अमित यादव उपनिरीक्षक, विनय कुमार उपनिरीक्षक, सुशांत पांडेय उपनिरीक्षक,अनुज मान उपनिरीक्षक,शिवानी सिंह तोमर उपनिरीक्षक सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहे ।
