बिन्दकी/फतेहपुर । तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक शिक्षक सहित कुल चार लोग घायल हो गए दुर्घटनाओं के बाद हड़कंप मचा रहा । गंभीर घायल शिक्षक सहित दो लोगों को रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी फतेहपुर मार्ग में दरबेसाबाद गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 तेज रफ्तार पिक अप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक महेश चंद्र उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र ननकऊ निवासी मोहल्ला बनारसी धाम कुंवरपुर रोड बिन्दकी गंभीर घायल हो गए । गंभीर घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया । दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई ।
बताते चले की घायल शिक्षक महेश चंद्र बिन्दकी कस्बे के दयानंद इंटर कॉलेज में शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता हैं । शुक्रवार की सुबह किसी काम से कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव गए थे । जहा से वह बाइक द्वारा वापस आ रहे थे । तभी पेट्रोल पंप के सामने बिन्दकी से फतेहपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी । जिससे शिक्षक महेश चंद्र गंभीर घायल हो गए । दुर्घटना की जानकारी मिलने पर दयानंद इंटर कॉलेज के तमाम शिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल शिक्षक महेश चंद्र को देखने पहुंचे ।
उधर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली बिन्दकी पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंची । पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की । इसी प्रकार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के खजुहा कस्बे में पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सा वर अंकित उम्र 25 वर्ष पुत्र वीरेंद्र निवासी केसरपुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर तथा इसी बाइक में सवार अर्पित उम्र 9 वर्ष पुत्र राजू निवासी मकरौली थाना जहानाबाद घायल हो गए ।जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । इसी प्रकार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत रजीपुर मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक सवार अशोक उम्र 35 वर्ष पुत्र महराजे निवासी ग्राम रजीपुर कोतवाली बिन्दकी फतेहपुर घायल हो गया जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया ।
