04 July 2025 ।
नई दिल्ली । व्हाट्सऐप आज के डिजिटल युग में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है । जिसे दुनिया भर में अरबों लोग अपनी दैनिक बातचीत, फोटोज, वीडियो और कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं ।
चाहे वो बच्चे हों,जवान हों या बुजुर्ग,हर कोई WhatsApp के जरिए जुड़ा हुआ है । लेकिन अब Meta की नई अपडेट नीति के तहत, कुछ पुराने स्मार्टफोन्स पर WhatsApp का सपोर्ट बंद होने वाला है । अगर आपका फोन पुराना या अपडेटेड वर्जन नहीं चलाता , तो यह आपके लिए बड़ी चिंता की बात हो सकती है । इसलिए , तुरंत चेक करें कि आपका डिवाइस इस बदलाव से प्रभावित तो नहीं हो रहा और जरूरी कदम उठाएं, ताकि आपका WhatsApp बिना किसी रुकावट के चलता रहे ।
क्या है ये बड़ा अपडेट :
Meta ने घोषणा की है कि Android 5.0 (Lollipop) या उससे पुराने वर्जन चलाने वाले फोन,और iOS 15.1 से नीचे वाले iPhones पर WhatsApp काम नहीं करेगा । इसका कारण है कि पुराने डिवाइस अब WhatsApp के नए फीचर्स और सुरक्षा अपडेट्स को सपोर्ट नहीं कर पाते ।
कौन-कौन से फोन होंगे प्रभावित :
Apple iPhone : iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6 Plus
ये मॉडल केवल iOS 12.5.7 तक ही अपडेट हो सकते हैं, जबकि WhatsApp अब iOS 15.1 या उससे ऊपर का वर्जन चाहता है । नए iPhone जैसे iPhone 6s, 6s Plus, और SE (पहली जनरेशन) अभी भी कंपैटिबल हैं । अगर उन्हें iOS 15.8.4 तक अपडेट किया गया हो ।
Android :
Samsung Galaxy S4
Samsung Galaxy Note 3
Sony Xperia Z1
LG G2
Huawei Ascend P6
Moto G (1st Gen)
HTC One X और अन्य Android फोन जो Android 5.0 या उससे पुराने वर्जन पर चल रहे हैं ।
अपने फोन का वर्जन कैसे जांचें ?
1. iPhone:
Settings → General → About → iOS Version
2. Android:
Settings → About Phone → Android Version
अगला कदम क्या करें :
OS अपडेट करें :
अगर आपका फोन नया OS सपोर्ट करता है, तो उसे अपडेट करें ।
फोन बदलें :
अगर OS अपडेट उपलब्ध नहीं है,तो नया स्मार्टफोन खरीदना बेहतर होगा ।
डेटा का बैकअप लें :
अपने चैट्स, मीडिया और कॉन्टैक्ट्स को बचाने के लिए तुरंत Google Drive (Android) या iCloud (iOS) में बैक अप कर लें ।
क्यों जरूरी है ये कदम :
WhatsApp आपके निजी और व्यावसायिक दोनों ही तरह के संवाद का जरिया है । अगर ऐप सपोर्ट बंद हो गया,तो आप न तो मैसेज भेज पाएंगे,न कॉल कर पाएंगे, और न ही पुराने चैट्स को एक्सेस कर पाएंगे । साथ ही ,नए सिक्योरिटी अपडेट्स न मिलने के कारण आपका डेटा भी जोखिम में पड़ सकता है ।
