बिन्दकी/फतेहपुर । विगत 27 जून को नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुए भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर के प्रशासन की सराहनीय भूमिका रही । प्रशासन के सहयोग से यात्रा विगत कई वर्षों से इस वर्ष और भी भव्य एवं सुरक्षात्मक तरीके से संपन्न हुई है ।
पूरी टीम के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ,नगर पालिका के ईओ चंद्र कृष्ण पांडेय और आरआई रविंद्र कुमार से मिलकर के उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस मौके पर श्री लक्ष्मी चंद्र ओमर,रिंकू तिवारी ,सोनू गुप्ता अभिलाष सैनी अनुज शिवहरे आज शामिल रहे ।
