फतेहपुर । ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा महिला सशक्ति करण को विस्तारित करने की दिशा में राज ताइक्वांडो एकेडमी आबू नगर में छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा हैं ।
ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के चेयरमैन किशन मेहरोत्रा ने बताया शीघ्र ही छात्र छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण हेतु अन्य एकेडमी विकसित कराए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है ।
सचिव राजकुमार द्वारा एकेडमी की छात्राओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण देकर निपुण बनाया जा रहा है । ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्रा खिलाड़ी मनीष राजपूत,इशिता सोनी,स्वर्णिम सिंह, आयुकता सिंह,रिया,शगुन परमार,अदिति चौहान,आर्य सोनी,आयुषी यादव,रक्षा त्रिपाठी,अवनी,अदिति सिंह,राभ्या सिंह पटेल, अर्पिता सिंह, सनाया श्रीवास्तव, अन्याय सिंह ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ।
