बिन्दकी/फतेहपुर । घर के अंदर फर्राटा पंखे के करंट में चिपक कर महिला की मौत हो गई हालांकि जीवित रहने की आशा पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे घर के अंदर फर्राटा पंखे के करंट में चिपक कर महिला धर्मा देवी उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी रामकिशोर की मौत हो गई । परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया ।
हालांकि जीवित रहने की आशा पर महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । महिला की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन को रोकर बेहाल हो रहे थे । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ।
