फतेहपुर । वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना हुसैगनगंज पुलिस मु0अ0सं0 68/16 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त रजऊ लोध पुत्र सरदार निवासी लोधौरा थाना हुसैनगंज फतेहपुर उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेन्द्र कुमार,कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर शामिल हैं ।
