कानपुर । नरवल तहसील में सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने खाद्य रसद विभाग के कोटेदारों के साथ बैठक की एसडीएम ने कोटेदारों से आग्रह किया कि वे जनता को टीकाकरण के फायदों के बारे में जागरूक करें ।
उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए समय पर टीकाकरण आवश्यक है । भारत सरकार के नियमित टीका करण कार्यक्रम में 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए 11 प्रकार के टीके दिए जा रहे हैं ।
खाद्य रसद विभाग के आरो लक्ष्मण राम ने बताया कि बच्चों को 5 साल तक कुल 7 बार टीके लगवाने होते हैं । ये टीके जन्म के समय,डेढ़ माह, ढाई माह, साढ़े तीन माह, 9-12 माह, 16-24 माह और पांचवें साल में लगाए जाते हैं ।
कानपुर में जिला महिला चिकित्सालय,सीएचसी और पीएचसी नरवल ,भीतरगांव,सांड,घाटमपुर में बुधवार और शनिवार को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है ।
आवश्यकता पड़ने पर यह सेवा मंगलवार से शनिवार तक भी दी जाती है । सभी टीके पूरी तरह सुरक्षित,प्रभावी और निः शुल्क हैं ।कार्यक्रम में रसद एवं खाद्य विभाग के एआरओ लक्ष्मण राम, खाद्य निरीक्षक प्रभाष त्रिपाठी, सीएचसी भीतरगांव अधीक्षक डॉ० मनीष प्रकाश तिवारी,सरसौल सीएचसी अधीक्षक डॉ० अजीत कुमार,संजीव शाह,तनवीर फातिमा,विश्वजीत सैनी,अमन साहू, अनुपम,अमरजीत समेत समस्त अधिकारी व कोटेदार मौजूद रहे ।
