कानपुर । पहलगाम में हुए आतंकी हमले को तीन महीने पूरे हो गए हैं । इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गई थी । इनमें कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल थे ।
22 जुलाई मंगलवार को शुभम द्विवेदी की त्रिमासिक पुण्यतिथि पर उनके रघुवीर नगर हाथीपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम में शुभम के पिता संजय द्विवेदी,पत्नी ऐशान्या,बहन आरती दुबे और भाई सौरभ द्विवेदी मौजूद रहे ।
वही शुभम के चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि सनातन धर्म में अन्न दान को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ।
उन्होंने कहा कि भंडारे से न केवल दूसरों को अन्न मिलता है,बल्कि आत्मिक संतुष्टि भी प्राप्त होती है । साथ ही पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है । श्रद्धांजलि सभा में संतोष तिवारी,कृष्ण मुरारी मिश्रा,रज्जन शुक्ला,अयोध्या प्रसाद द्विवेदी,रमेश चंद्र द्विवेदी, अमित सिंह और रामबाबू द्विवेदी समेत कई लोग उपस्थित रहे ।
