कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र में हाथीगांव क्रॉसिंग और सरसौल रेलवे स्टेशन के बीच एक घटना सामने आई है । एक लगभ 28 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला । मृतक युवक की पहचान बदुआपुर गांव निवासी रविकांत पाल के रूप में हुई ।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रविकांत पाल मंगलवार की सुबह अपने घर से हाथीगांव स्थित श्री नन्देश्वर मंदिर दर्शन के लिए निकला था । करीब दो घंटे बाद हाथीगांव रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 400 मीटर दूर उसका शव मिला राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी ।मृतक के पिता हरि पाल है । वही रविकांत पाल उनका बड़ा बेटा था । एक छोटा भाई शशिकांत और बहन रूबी है । जिसकी शादी हो चुकी है । रविकांत ट्रक चलाने का काम करता था ।
चौकी प्रभारी सरसौल रवि शंकर ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । वही घटना की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
