फतेहपुर । जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सावन मास के दृष्टिगत गंगा घाटों,शौचालयों की बेहतर नियमित साफ सफाई कराई जाय ।
बैठक में नौबस्ता गंगा घाट की नियमित साफ सफाई नहीं होने की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि साफ सफाई कराई जाय ताकि स्नानार्थियों को किसी भी प्रकार को दिक्कतों का सामना न करना पड़े । आरआरसी सेंटरों से कितना कूड़ा आ रहा है और कितना ट्रांसफर हो रहा की रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए । गंगा ग्रामों में साफ सफाई, प्राकृतिक/ जैविक खेती, पौधारोपण आदि के लिए गंगा समिति के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाए । जिन गंगा घाटों में शौचालय ठीक नहीं है । उनमें मोबाइल टॉयलेट लगवाने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए ।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट,ई–वेस्ट प्रबंधन,सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की ।
उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्तीकरण की कार्यवाही संवेदन शीलता के साथ नियमित करने के निर्देश संबंधितो को दिये ।
व्यापारियों/दुकानदारो को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करे ,साथ ही कपड़े/जूट के थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अलग अलग(सुखा/गीला ) संवेदनशीता के साथ करते हुए इसका निस्तारण नियमानुसार कराये ।
उन्होंने कहा कि ई–वेस्ट की श्रेणी के कूड़े के बारे में नागरिकों को जागरूक करे साथ ही एकत्रीकरण की व्यवस्था भी की जाय ।
जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण सही तरीके से कराये साथ ही समिति के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 05 अस्पतालों का निरीक्षण करे और प्रतिदिन की रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश संबंधित को दिए और कूड़ा कलेक्शन वाहन में जीपीएस सिस्टम लगवाए एवं मॉनिटरिंग भी करे ।
वर्ष 2025 में वर्षाकाल में लक्ष्य के सापेक्ष रोपित किए गए पौधों की 03 दिन के अन्दर समस्त विभाग शत प्रतिशत जीओ टैगिंग कराए,साथ ही यदि जीओ टैगिंग से संबंधित तकनीकी समस्या आती है तो प्रभागीय निदेशक वनाधिकारी से संपर्क करे । जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामों में संचालित आरआरसी सेंटर में कूड़े निस्तारण की स्थिति की रिपोर्ट अवगत कराए । पौध रोपण और संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी । उन्होंने कहा कि माह के तृतीय शुक्रवार को ग्रामों में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाय । यह मुख्यमंत्री की महत्वा कांक्षी योजना है । इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की एवं पर्यावरण एवं गंगा समिति से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर जिला विकास अधिकारी,डीएफओ,डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी,नामित सदस्य सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
